भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक युवक पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
हरिद्वार में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें युवक भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को गंदी-गंदी गालिया दे रहा है जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो वाइरल वीडियो भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के पास पहुंचा तो हरिद्वार में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ ने नगर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया आरोपी युवक सहारनपुर का बताया जा रहा है भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की मांग है कि आरोपी युवक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।महानगर अध्यक्ष विशाल प्रधान ने बताया कि अमन कुमार निवासी सहारनपुर के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है कोतवाल ने आश्वासन दिया कि मामला साइबर सेल से जुड़ा होने के कारण मामले को देहरादून फॉरवर्ड कर दिया गया है
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष विशाल प्रधान, आशु, चंचल,दीपक राठौड़,सागर बेनीवाल अंकित डबराल,मयंक बाल्मीकि,अमित लाम्बा,राहुल चंचल,विशु जाटव, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
