हरिद्वार पुलिस का एक्टिव एफर्ट, मुस्तैदी ने टाली गैंगवार की बड़ी वारदात। दुधियाबंद क्षेत्र में अवैध अस्लाह लेकर घूम रहा संदिग्ध चढ़ा पुलिस टीम के हत्थे। आरोपी के कब्जे से पुलिस टीम ने 02 पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस किए बरामद। जमानत पर छूटे भाई के हत्यारों की तलाश में था आरोपी, हत्या कर बदला लेने का था इरादा।

 हरिद्वार पुलिस का एक्टिव एफर्ट, मुस्तैदी ने टाली गैंगवार की बड़ी वारदात।

दुधियाबंद क्षेत्र में अवैध अस्लाह लेकर घूम रहा संदिग्ध चढ़ा पुलिस टीम के हत्थे।

आरोपी के कब्जे से पुलिस टीम ने 02 पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस किए बरामद।

जमानत पर छूटे भाई के हत्यारों की तलाश में था आरोपी, हत्या कर बदला लेने का था इरादा।

गैंगवार के चलते हरिद्वार में आश्रम को लीज पर लेकर होटल के रूप में कर रहा था व्यापार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा निर्देश के क्रम में समूचे जनपद में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के क्रम में कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस द्वारा गश्त के दौरान चित्रकूट घाट के पास संदिग्ध नजर आ रहे और पुलिस को देख सकपका रहे एक व्यक्ति को घेरघोंटकर पकडा गया। संदिग्ध से पूछताछ करते हुए उसके कंधे पर टंगे पीठू बैग की जामा तलाशी ली गई तो बैग के अन्दर से 32बोर की दो पिस्टल व 10 जिंदा कारतूस मिले। 

संदिग्ध से पिस्टल व कारतूस रखने का कारण पूछते हुए लाईसेंस तलब किया तो वह कोई जायज जवाब नही दे पाया। सख्ती से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि वर्ष 2010 में उसके भाई की हत्या कर दी गई थी। तब से वह हत्यारे को ठिकाने लगाने लिए मौके की तलाश में था। आरोपी गैंगवार के चलते हरिद्वार में अप्रैल 2026 में आश्रम को लीज पर लेकर होटल के रूप में व्यापार कर रहा था। इस बीच उसे खबर मिली कि उसके भाई के हत्यारे इस समय जेल से बाहर हैं हरिद्वार आ रहे हैं जिसके चलते उसने यह पूरी तैयारी की थी। 

बरामदगी के आधार पर संदिग्ध को नियमानुसार हिरासत पुलिस लेकर कोतवाली लाया गया। मु0अ0सं0 445/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आरोपी को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की तैयारी की जा रही है।  

गिरफ्तार अभियुक्त 

1 मनोज कुमार पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम बुडीना कला थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 उम्र 45 वर्ष

बरामदगी

1-दो अदद पिस्टल 32 बोर मय दो मैगजीन, 10 जिंदा कारतूस 32 बोर

पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा 

2. व0उनि0 गोपाल दत्त भट्ट 

3. उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार

4. हे0का0 कांस्टेबल प्रदीप पंवार 

5. हे0का0 गुलशन नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!