ग्राम बहादुरपुर जट के महारानी लक्ष्मीबाई मिनी स्टेडियम में न्याय पंचायत फेरूपुर, विकास खण्ड बहादराबाद की अंडर-14 व अंडर-19 बालक/बालिका स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 ग्राम बहादुरपुर जट के महारानी लक्ष्मीबाई मिनी स्टेडियम में न्याय पंचायत फेरूपुर, विकास खण्ड बहादराबाद की अंडर-14 व अंडर-19 बालक/बालिका स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलन कर व पुष्प अर्पित कर किया गया।

प्रतियोगिता संयोजक योगेन्द्र कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। हमारा लक्ष्य है कि न्याय पंचायत स्तर से ही बच्चों में खेल भावना और अनुशासन विकसित हो, ताकि वे ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर अपना नाम रोशन कर सकें। सभी विजेता खिलाड़ी अब ब्लॉक स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।

प्रतियोगिता के  सह संयोजक  धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  के नेतृत्व में प्रदेश में खेल नीति को नई दिशा मिली है। गांव-गांव में मिनी स्टेडियम, खेल मैदान और खेल किट उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार की मंशा है कि हर बच्चे को पढ़ाई के साथ-साथ खेल का भी मंच मिले। आज के बच्चों ने जिस उत्साह से भाग लिया है, वह सराहनीय है और यह सरकार की खेलो इंडिया मुहिम की सफलता का प्रमाण है। सभी विजेता खिलाड़ियों को ब्लॉक स्तर के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे 

अंडर-14 बालक – 60 मी० आदित्य चौहान प्रथम, खो-खो जे एस आई सी शाहपुर प्रथम , अंडर 14 कबड्डी में आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादरपुर प्रथम। डीपीएस बहादुरपुर जट्ट दूसरे स्थान पर रहा।

अंडर-19 बालक 100 मी० अंकित कुमार प्रथम, 800 मी० आयुष प्रथम, 1500 मी० भरत प्रथम , गोला फेंक विशाल प्रथम।

अंडर-19 बालिका -100 मी० खुशी प्रथम , गोला फेंक खुशी प्रथम , चक्का फेंक गुनगुन प्रथमपर रही।

इस अवसर पर उपस्थित  अशोक कुमार, गगनदीप, रजनीश चौधरी, सचिन आर्य, अरुण रेड़ी, प्रशान्त चौधरी, सुरेन्द्र शिशौदिया उपस्थित रहे। चैन करता टीम में संजीव कुमार, अजय यादव, विनोद रयाल, सचिन सैनी, मुकेश कुमार, मनमोहन कृष्ण डबराल, हेमन्त सैनी, संजय मरोड़िया, रवि कुमार, अरुण सैनी, किशन पाल मेहर, गंगा प्रसाद कोठारी, सुधांशु मोहन डिमरी, अखिलेश देव लाल, राकेश सिंह, प्रवीण कुमार, जोगेन्द्र लाल शाह, मनीष कुमार कौशिक, मोनिका पालीवाल आदि रहे। न्याय पंचायत स्तर पर चयनित खिलाड़ी विधानसभा में प्रतिभा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण