हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।

हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा।

भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार।

लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।

हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अपराधियों पर लगातार कड़ा प्रहार।

वादी मनीराम पुत्र चांद सिंह, निवासी डेलना, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा थाना भगवानपुर में तहरीर दी गई कि मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात युवकों द्वारा तमंचा दिखाकर डराते-धमकाते हुए उनका OPPO F29 Pro मोबाइल फोन एवं ₹2,420 नगद लूट लिया गया।

तहरीर के आधार पर थाना भगवानपुर में मु0अ0सं0 380/2026,अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं घटना के अनावरण के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के दिशा-निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में 04 पुलिस टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल एवं घटना से जुड़े आने-जाने वाले मार्गों के डिजिटल फुटप्रिन्ट संकलित कर उनका विश्लेषण किया गया तथा क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर घटना में शामिल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

आरोपियों के विरुद्ध मुकदमे में धारा 3(5), 61, 317(2) बीएनएस एवं 3/25(1-B)(A) आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. मौहम्मद उमर पुत्र आफताब, निवासी माधोपुर, थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार

2. शाहनवीर पुत्र इस्फाक, निवासी सिरचन्दी, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार

3. फैजान पुत्र इरफान, निवासी सिकन्दरपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार

बरामदगी

1. 01 मोबाइल फोन OPPO F29 Pro

2. ⁠1,000 नगद

3. ⁠घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UK17Z-3041

4. ⁠01 देशी तमंचा 315 बोर

5. ⁠01 जिन्दा कारतूस

पुलिस टीम

1. उ0नि0 मुकेश नौटियाल

2. अ0उ0नि0 प्रदीप चौहान

3. हे0का0 अरविन्द तोमर

4. का0 राजेन्द्र वर्मा

5. का0 सन्दीप राणा

6. का0 उवैद

7. का0 रविन्द्र राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!