पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।

पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश।

सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।

लालढांग में अतिक्रमण हटाने से लेकर शहीद स्मारक की भूमि तक, पूर्व सैनिकों के मुद्दों पर हुई चर्चा।

जिला सैनिक परिषद की तृतीय त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में गोविंद बल्लभ पंत सभागार,रोशनाबाद में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों,सैनिक विधवाओं,ब्लॉक प्रतिनिधियों तथा पूर्व सैनिक कल्याण समिति लालढांग के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याएं उठाईं।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर डॉ. सरिता पंवार (सेवानिवृत्त) ने बैठक का संचालन करते हुए पिछली त्रैमासिक बैठक में उठाए गए बिंदुओं और उन पर हुई कार्रवाई की जानकारी दी। बैठक में शहीद स्मारक के लिए भूमि चिन्हीकरण, लालढांग बाजार से अतिक्रमण हटाने, पूर्व सैनिक की पत्नी का नाम अभिलेखों में दर्ज कराने, अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, बिजली कटौती और घर-घर जलापूर्ति जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इसके अलावा चकरोड़ से अतिक्रमण हटाने तथा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए संबंधित थानों में बैठक आयोजित करने का मुद्दा भी उठाया गया। अध्यक्ष ने संबंधित विभागों और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व सैनिकों से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया।

 बैठक के अंत में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी डॉ. सरिता पंवार ने सभी अतिथियों और उपस्थित पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त किया। 

इस दौरान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय हरिद्वार के सभी कार्मिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।