पुलिस मॉडर्न स्कूल रोशनाबाद के छात्र कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया हरिद्वार पुलिस का मान,एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने दी शुभकामनाएं। राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन।

पुलिस मॉडर्न स्कूल रोशनाबाद के छात्र कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया हरिद्वार पुलिस का मान,एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने दी शुभकामनाएं।

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन।

हरिद्वार पुलिस मॉडर्न स्कूल की उपलब्धि में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ा।

पुर्व में भी कई प्रतियोगिताओं में हासिल कर चुका है सफलता।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल, रोशनाबाद में अध्ययनरत कक्षा 10वीं के छात्र कुलश्रेष्ठ को Vovinam Martial Arts की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर सफलता हासिल करने तथा आगामी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू-कश्मीर में किया गया था, जिसमें छात्र कुलश्रेष्ठ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है।

छात्र कुलश्रेष्ठ आगामी नवंबर माह में कंबोडिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा छात्र का उत्साहवर्धन करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिता में सफलता की कामना की गई। साथ ही प्रतियोगिता की तैयारियों के संबंध में छात्र को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना गर्व का विषय है। ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना हर स्तर पर आवश्यक है।

इस अवसर पर सीओ लाइन बलूनी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन प्रवीण आलोक, प्रधानाचार्य ममता तोमर एवं खेल प्रशिक्षक धीरज कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
पुलिस मॉडर्न स्कूल रोशनाबाद के छात्र कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया हरिद्वार पुलिस का मान,एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने दी शुभकामनाएं। राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।