दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर संवेदनशील प्रकरण में पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

वादिया द्वारा कोतवाली नगर हरिद्वार में तहरीर देकर अपने 15 वर्षीय पुत्र के साथ छेड़खानी एवं दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने के संबंध में शिकायत की गई थी।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 443/2026 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित रामलाल उर्फ दामू पुत्र चन्द्रभान, निवासी ग्राम फिरोजपुर, थाना सीवान, कैथल, हरियाणा, उम्र 34 वर्ष को फिरोजपुर, कैथल हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

रामलाल उर्फ दामू पुत्र चन्द्रभान, निवासी ग्राम फिरोजपुर, थाना सीवान, कैथल, हरियाणा,

पुलिस टीम

1. कुन्दन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर

2. उ0नि0 निशा सिंह

3. अ0उ0नि0 दीपक ध्यानी

4. हे0का0 संजीव राणा

5. का0 विकास गैरोला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *