2 शातिर चोरो को मय चोरी के सामान के साथ ज्वालापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपितों के कब्जे से 01 मोबाइल फोन/नगदी बरामद।

2 शातिर चोरो को मय चोरी के सामान के साथ ज्वालापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपितों के कब्जे से 01 मोबाइल फोन/नगदी बरामद।

कार का कांच तोड़कर मोबाइल फोन/नगदी चोरी करने वाले चोरो को धरा।

वादी रमाकांत शुक्ला निवासी बसंत विहार फेस-2 थाना कनखल जनपद हरिद्वार की तहरीर पर अज्ञात चोरों द्वारा सराय रोड ज्वालापुर से वादी की कार का कांच तोड़कर डैस बोर्ड पर मोबाइल फोन बीबो/₹2000/- नगद  चोरी कर ले जाने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 645/2026 पंजीकृत किया गया।

एस0एस0पी0हरिद्वार के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चन्द्रभान सिंह अधिकारी द्वारा तत्काल घटना का अनावरण/आरोपित की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीमें गठित की गई।

 टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली/मुखवीर खास को क्षेत्र में सक्रिय कर/कडी सुराग रसी पता रसी कर/संन्दिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर/स्थान बदल- बदल कर चैकिंग की गई।

2 आरोपित 1-शंकर पुत्र बहादुर निवासी ग्राम सराय कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार 2-समीर पुत्र तनवीर निवासी उपरोक्त को मय चोरी सामान के साथ लालपुर अंडरपास के पास से किया गिरफ्तार।

बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)की बढ़ोतरी की गई। 

गिरफ्तार अभियुक्त

1-शंकर पुत्र बहादुर निवासी ग्राम सराय कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।  

2-समीर पुत्र तनवीर निवासी उपरोक्त।  

बरामदगी

1-मोबाइल फोन बीबो कम्पनी 

2-₹1720/- नगद 

पुलिस टीम

1-प्रभारी चौकी बाजार उप निरीक्षक पुष्कर चौहान 

2-कांस्टेबल बृजमोहन 

3-कांस्टेबल मनोज डोभाल 

4-कांस्टेबल रवि कुमार 

5-कांस्टेबल रणवीर चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *