10.73 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी अभियुक्त को गंगनहर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों पर कोतवाली गंगनहर पुलिस लगातार विभिन्न स्तर से प्रयास कर रही है।
गंगनहर पुलिस ने पनियाला कट से पनियाला जाने वाले रास्ते पर दौराने चैकिंग के संदिग्ध व्यक्ति तसव्वर उर्फ लाला, को किया गिरफ्तार।
जामा तलाशी लेने पर संदिग्ध तसव्वर उर्फ लाला के कब्जे से 10.73 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली पर मु0अ0सं0- 359/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
तसव्वर उर्फ काला पुत्र असलम निवासी पाडली गुर्जर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार उम्र 35
बरामदगी
10.73 ग्राम अवैध स्मैक
पुलिस टीम गंगनहर
1-उ0नि0 ब्रहमदत्त बिलज्वाण
2-हे0का0 अरविन्द कुमार
3-हे0का0 युनुस
10.73 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी अभियुक्त को गंगनहर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
