अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपित अभियुक्त को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा धारीवाला टिकोला तिराहा चौकी फेरूपुर थाना पथरी के पास से आरोपित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जिसने पूछताछ में अपना नाम विनीत चौहान पुत्र बिरमपाल निवासी ग्राम धारीवाला थाना पथरी हरिद्वार बताया।
विनीत चौहान की तलाशी से उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा तथा 01 कारतूस बरामद हुआ है।
पूछताछ पर आरोपित ने बताया कि वह तमंचे का इस्तेमाल शौकिया तौर पर क्षेत्र में लोगों के ऊपर अपना प्रभाव जमाने के लिये करता था, किन्तु पुलिस की मुस्तैदी ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
इस संबंध में थाना पथरी पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त विनीत द्वारा कहां से उक्त अवैध शस्त्र खरीदा गया था, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
विनीत चौहान पुत्र बिरमपाल निवासी ग्राम धारीवाला थाना पथरी हरिद्वार।
बरामदगी
315 बोर तमंचा तथा 01 कारतूस।
पुलिस टीम
1- उ0नि0 मोहन कठैत चौकी प्रभारी फेरुपुर।
2- कांस्टेबल मुकेश चौहान
3- कांस्टेबल सुरेश चौहान
4- कांस्टेबल रविन्द्र बिष्ट
अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपित अभियुक्त को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
