2 किलो गांजा व 1210 पन्नियां बरामद, नशे का सामान बेचने वाले आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

2 किलो गांजा व 1210 पन्नियां बरामद, नशे का सामान बेचने वाले आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपी कांगड़ी में फैला रहा था नशे के कारोबार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस के हाथ सफलता लगी है।

 पुलिस टीम ने कांगड़ी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चैकिंग के दौरान पुलिस को देख भागने का प्रयास कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।

तलाशी के दौरान उक्त संदिग्ध के कब्जे से 02 किलोग्राम गांजा, 01 ओप्पो मोबाइल फोन एवं ₹600 नकद बरामद हुए। इसके अतिरिक्त उसके बैग से गांजे की बिक्री में इस्तेमाल होने वाली 1210 छोटी पन्नियां भी बरामद की गईं।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित द्वारा गांजे को छोटी-छोटी पन्नियों में भरकर बेचने की बात बताई गई। N.D.P.S. Act में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1-राजा पुत्र ब्रह्मदेव सैनी, 

निवासी ग्राम सरवारा अरोय, थाना कंसी सिमड़ी, जनपद दरभंगा, बिहार।

हाल निवासी गली नंबर-03, कांगड़ी, थाना श्यामपुर, हरिद्वार।

बरामदगी

– 02 किलोग्राम गांजा

– 1210 छोटी पन्नियां

– 01 ओप्पो मोबाइल फोन

– ₹600 नकद

पुलिस टीम

1. प्रभारी चौकी चंडीघाट देवेंद्र सिंह तोमर, 

2. कांस्टेबल राहुल देव 

3. कांस्टेबल विनीत

4. कांस्टेबल अनिल रावत्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव।
0 Minutes
Uncategorized
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोरों पर ताबड़तोड़ प्रहार। डिजिटल और मैनुअल पुलिसिंग के जरिये खोली मोटरसाइकिल की चोरी की घटना। 02 मोटरसाइकिल चोर चढ़े लक्सर पुलिस के हत्थे, चोरी की 05 मोटरसाइकिल बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
2 किलो गांजा व 1210 पन्नियां बरामद, नशे का सामान बेचने वाले आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपित अभियुक्त को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।