दो पहिया वाहन चोरी के मामले का हरिद्वार एसपी क्राइम निशा यादव ने किया सफल खुलासा। चोरी के 09 दोपहिया और 01 बाइक के साथ  01 आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दो पहिया वाहन चोरी के मामले का हरिद्वार एसपी क्राइम निशा यादव ने किया सफल खुलासा।

चोरी के 09 दोपहिया और 01 बाइक के साथ  01 आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सघन चैकिंग देख भागे संदिग्ध को दबोचकर की पूछताछ तो हुआ पूरे मामले का खुलासा

साथी संग मिलकर करता था चोरी, बंद पड़ी फैक्ट्री को बनाया था गाड़ियां छिपाने का पार्किंग गैराज

आरोपियों ने सिटी एरिया के रानीपुर, सिड़कुल और बहादराबाद क्षेत्र को बनाया था अपना टार्गेट एरिया 

आरोपी कोतवाली लक्सर का है गैंगस्टर, देहरादून के डोईवाला थाने में भी 02 मुकदमों में है आरोपी

आरोपी थाना देवबन्द का भी है गैंगस्टर, थाना देवबन्द के 04 मुकदमों में है आरोपी

कप्तान नवनीत सिंह द्वारा जारी किए गए सुस्पष्ट निर्देशों पर समूचे जनपद में आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान सिड़कुल पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब उन्होंने पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहे एक शातिर अपराधी को दबोचने में कामयाबी हासिल की।

पुलिस द्वारा की जा रही चैकिंग के दौरान तेज रफ्तार में पॉलिटेक्निक की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को जब रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त संदिग्ध मोटर साइकिल को वापस मोड़कर भगाने का प्रयास करने लगा। अचानक किए गए इस प्रयास के दौरान मोटर साइकिल का टायर फिसलने से बाइक सवार का संतुलन बिगड़ 

गया और वह वहीं गिर गया। बिना एक पल गवांए टीम ने संदिग्ध को तुरंत दबोच लिया।

संदिग्ध द्वारा चलाई जा रहे मोटरसाइकिल का इंजन नंबर/ चैसिस नंबर और वाहन संख्या चैक करने पर सामने आया कि उक्त दोपहिया वाहन की चोरी के संबंध में थाना सिड़कुल पर मुकदमा अपराध संख्या 388/2026 दर्ज है। आरोपी को नियमानुसार हिरासत में लिया गया।

संदिग्ध से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बंद पड़ी पुरानी खाद फैक्ट्री के अंदर झाड़ियां के बीच छिपाई गई कुल 08  मोटरसाइकिल व एक मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए। सिटी क्षेत्र में आम जनता के साथ ही पुलिस के लिए सरदर्द बने आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर सिड़कुल, रानीपुर और बहादराबाद क्षेत्र से इन वाहनों को चुराया था। पड़ताल में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली लक्सर में गैंगस्टर एक्ट सहित 02 मुकदमें व जनपद देहरादून के थाना डोईवाला में भी 02 मुकदमें दर्ज हैं। 

बरामदगी के आधार पर आरोपी व बरामद मोटर साइकिलों को थाना सिड़कुल लाया गया व मुकदमों में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गयी। आरोपी को आज ही बाद आवश्यक कार्रवाई कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। फरार चल रहे अन्य आरोपी की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। 

गिरफ्तार अभियुक्त

श्रवण पुत्र रमेश निवासी ग्राम दौलतपुर थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष।

अपराधी इतिहास-            

1- मु.अ.सं. 289/25 धारा 305(1) 317(2)331(4) 3(5)  BNS चालानी थाना डोईवाला देहरादून ।                        

2- मु.अ.सं. 312/25 धारा  305(1) 317(2)331(4) 3(5)  BNS चालानी थाना उपरोक्त।                                     

3- मु.अ.सं. 1220/24 धारा  309(5)  3(5) BNS चालानी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार।                          

4- मु.अ.सं. 264/25  धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट चालानी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार ।                  

5- मु.अ.सं. 1065/24 धारा 309(4)317(2) चालानी थाना लक्सर जनपद हरिद्वार।       

6- मु.अ.सं. 541/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 309(4) 317(2) 3(5) 351(2) 352 BNS चालानी थाना बहादराबाद हरिद्वार।                                     

7- मु.अ.सं. 05/26 धारा 303(2) 317(2)3(5)BNS चालानी थाना सिडकुल।

8- मु.अ.सं. 93/24  धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना कलियर हरिद्वार ।

9- मु.अ.सं. 1183/24 धारा  309(5) 317(2) BNS चालानी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार।   

10-   मु.अ.सं. 1221/24 धारा  109(4) BNS व 3/25 शस्त्र अधि0 चालानी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार।     

            11-    मु.अ.सं. 729/20 धारा  394,411 भादवि चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 ।

            12-    मु.अ.सं. 730/20 धारा  394,411 भादवि चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 ।

            13-    मु.अ.सं. 904/20 धारा  2/3 गैंगस्टर एक्ट चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 ।

            14-    मु.अ.सं. 325/20 धारा  394,411भादवि  चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 ।

कुल 09 मोटर साइकिल व 01 मोटर साइकिल के पार्ट्स

पुलिस टीम-

1- थानाध्यक्ष अजय शाह 

2- व0उ0नि0 प्रवीण बिष्ट 

3- अ0उ0नि0 अनिल कुमार सैनी

4- हे0का0 जितेन्द्र मलिक 

5- हे0का0 संजय                    

6- हे0का0 सोहन राणा                

7- का0 प्रमोद गोस्वामी                

8- का0 रिपेन्द्र कैन्तुरा                         

9- होमगार्ड आफताब मलिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।