जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।

जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया।

दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।

जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 के अंतर्गत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला योजना समिति) मयूर दीक्षित द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पूर्व में प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची पर प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के नियमानुसार निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची तैयार कर प्रकाशित की गई है।

यह अंतिम मतदाता सूची जनपद हरिद्वार के नगर निगम हरिद्वार, नगर निगम रुड़की, नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर, पाडली गुर्जर, रामपुर, मंगलौर, भगवानपुर, लक्सर तथा नगर पंचायत इमलीखेड़ा, झबरेड़ा, लंढौरा, पिरान कलियर और गंगनहर सहित संबंधित स्थानीय निकायों के निर्वाचित सभासदों एवं सदस्यों के लिए जारी की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। यह सूची जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 की आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में प्रभावी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से की भेंट। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने तथा लामाचौड़ क्षेत्र में स्थायी परिसर के निर्माण हेतु आरक्षित वन भूमि के हस्तांतरण एवं डायवर्जन के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की।
1 Minute
Uncategorized
आज दिनांक 3 नवंबर 2026 को हरिद्वार पेंटागन मॉल में स्थित ऑफिस में अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के सदस्य एकत्रित हुए और आपस में एक दूसरे को दीपावली मिलन की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उपहार वितरित किए।