पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।

पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।

जिला सूचना अधिकारी, पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्यों एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष ने आश्रित को सौंपा सहायता चेक।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार गठित पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) के अंतर्गत मृतक पत्रकार स्वर्गीय महेंद्र कुमार वर्मा की पत्नी श्रीमती विमला देवी को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह तथा पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य श्रीमती शशि शर्मा,अमित शर्मा एवं अध्यक्ष प्रेस क्लब धर्मेंद्र चौधरी द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकार कल्याण कोष के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों, गंभीर बीमारी से पीड़ित सक्रिय पत्रकारों तथा मृतक पत्रकारों के आश्रितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों एवं उनके परिवारों के हित में संचालित यह पहल सराहनीय और संवेदनशील प्रयास है।

पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य श्रीमती शशि शर्मा एवं अमित शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों तथा सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की पहल पर पत्रकारों और उनके आश्रितों को समय-समय पर आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ उपलब्ध हो रहा है।

इस अवसर पर पत्रकार बाल कृष्ण शर्मा,श्रवण कुमार अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से की भेंट। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने तथा लामाचौड़ क्षेत्र में स्थायी परिसर के निर्माण हेतु आरक्षित वन भूमि के हस्तांतरण एवं डायवर्जन के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की।
1 Minute
Uncategorized
आज दिनांक 3 नवंबर 2026 को हरिद्वार पेंटागन मॉल में स्थित ऑफिस में अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के सदस्य एकत्रित हुए और आपस में एक दूसरे को दीपावली मिलन की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उपहार वितरित किए।