अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला व मेला अस्पताल की चिकित्सा प्रबंधन समितियों की समीक्षा की।

अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला व मेला अस्पताल की चिकित्सा प्रबंधन समितियों की समीक्षा की।

मेला अस्पताल के आसपास अतिक्रमण हटाने और कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाने के निर्देश।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट रोशनाबाद अपने कार्यालय कक्ष में जिला चिकित्सालय / चैन राय जिला महिला चिकित्सालय हरिद्वार और मेला (उप जिला) चिकित्सालय की चिकित्सा प्रबंधन समितियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने अस्पतालों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ व्यवस्थाओं में लगातार सुधार के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही आवश्यक चिकित्सा उपकरण, औषधि, रसायन और सर्जिकल सामग्री की नियमानुसार उचित दरों पर खरीद की जाए।

उन्होंने मेला अस्पताल के भवन में रंग-रोगन, रेलिंग, जनरेटर, सीसी टीवी कैमरे, अग्निशमन उपकारणों के मरम्मत कार्यों, एवं सैनिटाइज, और साफ-सफाई के लिए आवश्यक उपकरणों आदि कार्य हेतु एस्टीमेट (मूल्यांकन) तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा।

 जिलाधिकारी ने मेला अस्पताल के आसपास और अस्पताल वाली सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर एवं आसपास कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई किए जाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए।

प्रमुख अधीक्षक सचिव चिकित्सा प्रबंधन समिति जिला चिकित्सालय डॉ. राजेश गुप्ता ने चैन राय जिला महिला चिकित्सालय हरिद्वार एवं हर मिलाप जिला चिकित्सालय हरिद्वार एवं मेला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक शशिकांत ने वित्तीय वर्ष 2026- 27 के अंतर्गत बजट प्रस्ताव हेतु एजेंडा एवं उसका विवरण दिया गया।

बैठक में प्रतिनिधि लोकसभा सांसद हरिद्वार बृजेश कुमार गुप्ता, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, प्रतिनिधि विधायक हरिद्वार राजेश जोशी, प्रतिनिधि मेयर नगर निगम हरिद्वार सचिन प्रसाद (पार्षद), मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह, नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार हर गिरी, वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार, डॉ. नरेश चौधरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से की भेंट। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने तथा लामाचौड़ क्षेत्र में स्थायी परिसर के निर्माण हेतु आरक्षित वन भूमि के हस्तांतरण एवं डायवर्जन के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की।
1 Minute
Uncategorized
आज दिनांक 3 नवंबर 2026 को हरिद्वार पेंटागन मॉल में स्थित ऑफिस में अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के सदस्य एकत्रित हुए और आपस में एक दूसरे को दीपावली मिलन की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उपहार वितरित किए।