मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न।

 हरिद्वार में 96.96 प्रतिशत परिवारों को जल संयोजन उपलब्ध, 458 राजस्व ग्राम ‘हर घर जल’ प्रमाणित।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन, रोशनाबाद में जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अवगत कराया कि जनपद के कुल 2,49,092 परिवारों के सापेक्ष अब तक 2,41,513 परिवारों (96.96 प्रतिशत) को घरेलू जल संयोजन उपलब्ध कराया जा चुका है।

इसके अतिरिक्त जनपद के कुल 473 राजस्व ग्रामों में से 458 ग्रामों में जल जीवन मिशन के समस्त कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं तथा इन ग्रामों का “हर घर जल” प्रमाणीकरण भी किया जा चुका है।

बैठक में यह भी बताया गया कि जनपद में स्वीकृत कुल 505 पेयजल योजनाओं में से 430 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष योजनाओं पर कार्य तेजी से प्रगति पर है।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष पेयजल योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए तथा प्रत्येक पात्र परिवार तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लक्ष्य को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, गुणवत्ता नियंत्रण तथा समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में जल जीवन मिशन के नोडल अधिकारी गम्भीर सिंह तोमर, अधिशासी अभियंता उत्तराखण्ड जल संस्थान विपिन चौहान, अधीक्षण अभियंता यशवीर मल्ल, जिला पंचायती राज अधिकारी एम एम खान,अधिशासी अभियंता जल निगम सुधीर कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खेतों में ट्यूबवेल चलाने हेतु लगे विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी का मंगलौर पुलिस ने किया खुलासा। चोरी किए गए ट्रांसफार्मर के उपकरण व तार के साथ 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न।
0 Minutes
Uncategorized
अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला व मेला अस्पताल की चिकित्सा प्रबंधन समितियों की समीक्षा की।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर कौशिक ने की दीर्घायु की कामना। महाराजा अग्रसेन घाट पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया माँ गंगा का गंगा पूजन दुग्धाभिषेक, मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं।