खेतों में ट्यूबवेल चलाने हेतु लगे विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी का मंगलौर पुलिस ने किया खुलासा।
चोरी किए गए ट्रांसफार्मर के उपकरण व तार के साथ 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
किसान भाइयों को मिलेगी राहत, नशे के लिये करते थे चोरी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश-निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में वादिया महिला निवासी ग्राम नारसन खुर्द द्वारा कोतवाली मंगलौर पर तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके खेत में ट्यूबवेल चलाने हेतु लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली मंगलौर में मु0अ0सं0 संबंधित धारा 136 विद्युत अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा कुशल सुरागरसी-पतारसी एवं पुलिस प्रयासों के फलस्वरूप दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए ट्रांसफार्मर के उपकरण एवं तार बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर अभियोग में आवश्यक धाराओं की बढ़ोतरी की गई।
हिरासत में लिये गये आरोपियों के विरुध्द नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. अजीत पुत्र सुशील, निवासी ग्राम नारसन खुर्द, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार।
2. चिल्ली पुत्र ओमी, निवासी ग्राम नारसन खुर्द, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
1. चोरी किए गए ट्रांसफार्मर के उपकरण
2. तार
पुलिस टीम
1. अ0उ0नि0 देवेन्द्र
2. कानि0 सुधीर
3. कानि0 पंकज
खेतों में ट्यूबवेल चलाने हेतु लगे विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी का मंगलौर पुलिस ने किया खुलासा। चोरी किए गए ट्रांसफार्मर के उपकरण व तार के साथ 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
