शेखर चंद सुयाल, विदाई कार्यक्रम आयोजित एसपी क्राईम निशा यादव सहित अन्य ऑफिसर्स ने नई जिम्मेदारियों के लिए दी शुभकामनाएं। पुलिस कार्यलय में आयोजित कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह किया गया भेंट।

शेखर चंद सुयाल, विदाई कार्यक्रम आयोजित

एसपी क्राईम निशा यादव सहित अन्य ऑफिसर्स ने नई जिम्मेदारियों के लिए दी शुभकामनाएं।

पुलिस कार्यलय में आयोजित कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह किया गया भेंट।

बतौर एसपी देहात 22 माह के सफल कार्यकाल की उपलब्धियों को किया गया याद।

बीते रोज उत्तराखंड शासन द्वारा जारी किए गए स्थानान्तरण/ तैनाती आदेश के तहत नवंबर 2024 से जनपद हरिद्वार में एसपी देहात की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे शेखर चंद सुयाल को जनपद देहरादून के अपर पुलिस अधिक्षक नगर की भूमिका दी गई है।

उक्त आदेश के क्रम में जनपद हरिद्वार से प्रस्थान से पूर्व शेखऱ चंद सुयाल को आज पुलिस कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में यादगार विदाई दी गई। इस दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा करीब 22 माह के इस लंबे कार्यकाल में उनके द्वारा अपराध नियंत्रण/ अनावरण, शांति/ सुरक्षा व्यवस्था, सफल कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न उपलब्धियों को याद करते हुए कुशल वक्ता के तौर पर मंच संचालन की उनकी विशेषज्ञता और मृदु भाषा प्रयोग की विशेष रुप से प्रशंसा की गई।

सुक्ष्म जलपान के पश्चात ऑफिसर्स द्वारा सुयाल को फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर कर नयी जिम्मेदारी निभाने के लिए विदा करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा आगामी वर्षों में पुनः साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई। सुयाल द्वारा भी इस कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए सभी सीनियर और जुनियर ऑफिसर्स का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान सीओ सदर सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी, सीओ ज्वालापुर संजय चौहान, सीओ सिटी शीशुपाल नेगी, सीओ यातायात विपेन्द्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण आलोक सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से की भेंट। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने तथा लामाचौड़ क्षेत्र में स्थायी परिसर के निर्माण हेतु आरक्षित वन भूमि के हस्तांतरण एवं डायवर्जन के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की।
1 Minute
Uncategorized
आज दिनांक 3 नवंबर 2026 को हरिद्वार पेंटागन मॉल में स्थित ऑफिस में अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के सदस्य एकत्रित हुए और आपस में एक दूसरे को दीपावली मिलन की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उपहार वितरित किए।