लूट की घटना में शामिल एक फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
व्यापारी की रैकी कर मार पिटाई करते हुये लूटी थी स्कूटी।
सैकडों सीसीटीवी कैंमरों को खंगालकर आरोपी तक पंहुची पुलिस।
माह जून से छुपता फिर रहा था आरोपी, बारीकी से तलाशते हुए पुलिस ने दबोचा।
घटना में शामिल एक आरोपी को पूर्व मे गिरफ्तार कर भेजा गया है जेल।
फरार अन्य आरोपी की तलाश के लिए दबिश जारी।
वादी दीपक सिंघल निवासी कनखल द्वारा 03 अज्ञात बदमाशों द्वारा तमन्चे के दम पर मारपीट करते हुये स्कूटी लूटने के सम्बन्ध मे मु0अ0स0 212/26 धारा 309(6) BNS पंजीकृत कराया गया था ।
घटना के अनावरण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए थाना क्षेत्र से लेकर लक्सर तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खँगालीं गई।
दौराने चैकिंग बैरागी कैम्प से आरोपी मन्नु को पकड़ लिया गया। अन्य फरार की तलाश की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
मन्नु पुत्र शेर सिहं निवासी ग्राम भुरना थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार
पुलिस टीम
1- व0उ0नि0 मनोज गैरोला
2- का0 अरविन्द नौटियाल
3- का0 संजू सैनी
लूट की घटना में शामिल एक फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। व्यापारी की रैकी कर मार पिटाई करते हुये लूटी थी स्कूटी। सैकडों सीसीटीवी कैंमरों को खंगालकर आरोपी तक पंहुची पुलिस।
