भगवान विश्वकर्मा की पूजा के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वकर्मा को सबसे पहला इंजीनियर बताया।

भगवान विश्वकर्मा की पूजा के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वकर्मा को सबसे पहला इंजीनियर बताया।

उन्होंने कहा कि जो आज विकास की गति चल रही है, ऐसे ही महान विभूतियों की दूरदर्शिता से संभव हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सभी को बधाई दी।

बृहस्पतिवार को पथरी क्षेत्र के भोगपुर मंडल में ग्राम शेरपुर में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर पूजा का कार्यक्रम हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा की। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। आज हर क्षेत्र में मशीनरी और तकनीकियों से काम किया जा रहा है, यह सभी महान विभूतियों के कारण ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता, हमे किसी भी कार्य को करने में दूरी या शर्म नहीं करनी चाहिए। जिस कार्य में रूचि हो उसे ही करें, उसी में ही सफलता मिलेगी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व की क्षमता, उनकी दूरदर्शिता और संकल्प ने देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उनके नेतृत्व में भारत ने दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुशील पंवार, डायरेक्टर पुष्पराज सैनी, दीपक सैनी, अरविंद धीमान, पुष्पराज धीमान, जगदीश प्रसाद धीमान, मामचंद नायक, जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप, अशोक धीमान, प्रमोद धीमान, मिंटू सिंह, अनमोल गोयल, सुनील धीमान आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से की भेंट। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने तथा लामाचौड़ क्षेत्र में स्थायी परिसर के निर्माण हेतु आरक्षित वन भूमि के हस्तांतरण एवं डायवर्जन के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की।
1 Minute
Uncategorized
आज दिनांक 3 नवंबर 2026 को हरिद्वार पेंटागन मॉल में स्थित ऑफिस में अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के सदस्य एकत्रित हुए और आपस में एक दूसरे को दीपावली मिलन की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उपहार वितरित किए।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई।