5.35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 तस्कर आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
मोबाइल फोन व ₹920/-नगदी भी बरामद की गयी।
पूर्व में भी NDPS एक्ट के मामले में जेल जा चुका है आरोपी।
पुलिस मुख्यालय देहरादून, उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चन्द्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा दौराने चेकिंग अरमान उर्फ उल्ला पुत्र मुस्तफा, निवासी मोहल्ला कस्सावान, ज्वालापुर, हरिद्वार को पीठ बाजार, नटराज एजेंसी के पास से हिरासत में लिया गया।
आरोपी के कब्जे से 5.35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक, ₹920/- नगद एवं एक की-पैड मोबाइल फोन बरामद हुआ।
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर मु0अ0सं0 653/2026, धारा 8/21 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अरमान उर्फ उल्ला पुत्र मुस्तफा निवासी मोहल्ला कस्सावान, ज्वालापुर, हरिद्वार।
बरामदगी
1. 5.35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक
2. ₹920/- नगद
3. 01 की-पैड मोबाइल फोन
पुलिस टीम
1. उ0नि0 विपिन कुमार — प्रभारी चौकी रेल
2. कां0 अमित गौड़
3. कां0 राजेश बिष्ट
4. कां0 दीपक वाली
5. कां0 अनिल वर्मा
5.35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 तस्कर आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। मोबाइल फोन व ₹920/-नगदी भी बरामद की गयी।
