वाहन चोरी का खुलासा करते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने पुलिस टीम की पीट थपथपाई। वाहन चोरों पर पथरी पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 09 चोरी की बाइक बरामद, 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

वाहन चोरी का खुलासा करते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने पुलिस टीम की पीट थपथपाई।

वाहन चोरों पर पथरी पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 09 चोरी की बाइक बरामद, 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

तकनीकी साक्ष्य मैनुअल पुलिसिंग वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़।

चोरी कर खंडहर में छिपाते थे, चोरी के वाहन पथरी पुलिस ने तलाश कर निकाला अड्डा।

अपराधी कितना भी शातिर हो, पुलिस की पैनी नजर से बच नहीं सकता।

बरामद वाहनों में से 04 मोटरसाइकिलों के संबंध में पथरी व कनखल थानों में पूर्व से अभियोग दर्ज।

थाना पथरी पर वादी राजेन्द्र पुत्र भरत सिंह, निवासी बिशनपुर झरड़ा, पुरानी कुंडी, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गई कि उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK-17J-4011 को शाहपुर ठेके के पास से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना पथरी पर तत्काल मु0अ0सं0 479/2026 अज्ञात पंजीकृत किया गया।

वाहन चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण एवं चोरी किए गए वाहनों की बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी लक्सर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पथरी को आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में थाना पथरी पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमें गठित कर तकनीकी साक्ष्यों सुरागरसी-पतारसी एवं मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से अज्ञात वाहन चोरों की तलाश शुरू की गई।

थाना पथरी पुलिस टीम ने रविदास आश्रम, लक्सर रोड के पास से 02 संदिग्धों को चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ हिरासत में लिया।

पूछताछ में संदिग्धों द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर पुलिस टीम ने उनकी निशानदेही पर शंखनाद कॉलोनी, लक्सर रोड के पास स्थित एक खंडहर से छिपाकर रखी गई 08 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

इस प्रकार आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से कुल 09 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

बरामद मोटरसाइकिलों में से 03 मोटरसाइकिलों के संबंध में थाना पथरी में पूर्व से अभियोग पंजीकृत हैं, जबकि 01 मोटरसाइकिल की चोरी के संबंध में थाना कनखल में अभियोग पंजीकृत होना प्रकाश में आया है। अन्य बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस द्वारा संबंधित थानों से संपर्क कर उनका सत्यापन किया जा रहा है।

हिरासत में लिये गये आरोपियों के विरुद्ध थाना पथरी पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. रोबिन पुत्र वरुण सिंह निवासी हर्शीवाला, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार उम्र-23 वर्ष

2. ⁠आदित्य चौहान पुत्र प्रमोद कुमार निवासी हर्शीवाला, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष

बरामदगी

*आरोपियों की निशानदेही पर कुल 09 स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद की गईं*

1. स्प्लेंडर, काला रंग चेसिस नं. MBLHAW223PHB11545, इंजन नं. HA11E7PHB49034

2. स्प्लेंडर, काला रंग चेसिस नं. MBLHA10BFEHM20278, इंजन नं. HA10EREHM63464

3. स्प्लेंडर, काला रंग चेसिस नं. MBLHA10AMCHG31126, इंजन नं. HA10EJCHG23601

4. स्प्लेंडर, सिल्वर रंग चेसिस नं. MBLHAR07XHHM11713, इंजन नं. HA10AGHHM13853

5. स्प्लेंडर, काला रंग चेसिस नं. MBLHAW121MHG38433, इंजन नं. HA11EDMHG57406

6. स्प्लेंडर, सिल्वर रंग चेसिस नं. MBLHAR085JHK06766, इंजन नं. HA10AGJHK14717

7. स्प्लेंडर, ग्रे रंग चेसिस नं. MBLHAW127LHB07154, इंजन नं. HA11EYLHB83660

8. स्प्लेंडर, काला रंग चेसिस नं. MBLHAW115MHC30136, इंजन नं. HA11EVMHC08864

9. स्प्लेंडर, काला रंग चेसिस नं. MBLHAR084JHG20382, इंजन नं. HA10AGJHGA0348

पुलिस टीम

1. उ0नि0 रविन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष पथरी

2. उ0नि0 मोहन कठैत, चौकी प्रभारी फेरुपुर

3. अ0उ0नि0 मुकेश राणा

4. कां0 दीपक चौधरी

5. कां0 हेमन्त

6. कां0 जयपाल चौहान

7. कां0 अनिल पंवार

8. कां0 सोहन राणा

9. कां0 सुरेश

10. कां0 रविन्द्र बिष्ट

11. का0 नरेश बहुगुणा

12. का0 बालक राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।