कुंभ से पहले हरिद्वार में तारों का जंजाल होगा खत्म।  15 दिन में झूलते और अव्यवस्थित तार व्यवस्थित करने के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश। बिजली, केबल और इंटरनेट कंपनियां मिलकर चलाएंगी अभियान।

कुंभ से पहले हरिद्वार में तारों का जंजाल होगा खत्म।

 15 दिन में झूलते और अव्यवस्थित तार व्यवस्थित करने के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश।

बिजली, केबल और इंटरनेट कंपनियां मिलकर चलाएंगी अभियान।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हरिद्वार नगरीय क्षेत्र में झूलते एवं अव्यवस्थित विद्युत, टीवी केबल और इंटरनेट तारों को व्यवस्थित करने के संबंध में बैठक हुई। 

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं सेवा प्रदाता कंपनियों को निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्र में जहां भी झूलते या अव्यवस्थित तार हैं, उन्हें 15 दिनों के भीतर सुरक्षित एवं व्यवस्थित किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ मेला और विभिन्न स्नान पर्वों को देखते हुए शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाना प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि जहां भूमिगत विद्युत लाइनें बिछ चुकी हैं, वहां अनावश्यक पुराने तारों को हटाने तथा वर्तमान में उपयोग हो रहे तारों की बंचिंग कर व्यवस्थित किया जाए। अवैध एवं अनुपयोगी पुराने तारों को भी चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ अभियान चलाकर नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 2 से 3 माह में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी तारों के जंजाल और केबल क्लटर को व्यवस्थित कर हरिद्वार को बेहतर स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अव्यवस्थित तार दुर्घटनाओं का कारण बनने के साथ ही शहर की सुंदरता और स्वच्छता को भी प्रभावित करते हैं।

बैठक में एसपी ट्रैफिक निशा यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी, सीओ ट्रैफिक बिपेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी सहित विद्युत विभाग, नगर निगम, टीवी केबल एवं इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।