नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से 15 वर्षीय नाबालिग बालिका सकुशल बरामद।

नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से 15 वर्षीय नाबालिग बालिका सकुशल बरामद।

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

शक्तिनगर कॉलोनी, सुल्तानपुर मजरी, रानीपुर निवासी वादिया द्वारा कोतवाली रानीपुर में सूचना दी गई कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को उसका जीजा कलीम पुत्र इरशाद निवासी रामपुर डांडी, रुड़की, हरिद्वार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

सूचना पर तत्काल मु0अ0सं0 297/2026 अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर नाबालिग बालिका की तलाश एवं नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए गए। पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अध्ययन, सर्विलांस एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी कलीम पुत्र इरशाद, उम्र 25 वर्ष, निवासी रामपुर डांडी, रुड़की, हरिद्वार को नहर पटरी, ज्वालापुर से हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह नाबालिग बालिका को अपने साथ शिमला ले गया था। परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने की जानकारी होने पर वह बालिका को लेकर वापस आ रहा था।

पुलिस द्वारा बालिका के बयान दर्ज कराने एवं नियमानुसार मेडिकल परीक्षण की कार्रवाई के उपरांत प्रकरण में सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

कलीम पुत्र इरशाद, निवासी रामपुर डांडी, रुड़की, हरिद्वार।

पुलिस टीम

1. मनोहर सिंह भण्डारी प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर

2. उ0नि0 सन्दीपा भण्डारी

3. उ0नि0 पूजा पाण्डेय 

4. कानि0 विवेक गुसाईं 

5. कानि0 प्रेम सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।