07.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत सख्ती से कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम द्वारा लगातार उनकी गतिविधियो पर नजर रखी गई ,व अलग-अलग स्थानो पर चैंकिग अभियान चलाया गया लिंक रोडो , गांव कस्बो की तरफ जाने वाली चक रोडो व हाईवे पर भी चैकिगं अभियान चलाया गया।आँपरेशन प्रहार के अन्तर्गत पथरी पुलिस द्वारा सभी सन्दिग्धो पर नजर रखी जा रही है ,जिसके फलस्वरुप मुखबिर की सूचना पर थाना पथरी क्षेत्र से धनपुरा कब्रिस्तान के पास से एक नशे के सौदागर को 07.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ घर दबोचा । अभियुक्त के विरुद्ध थाना पथरी में NDPS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया।बाद विधिक कार्यवाही के अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
लुकमान पुत्र हुसैन अहमद निवासी ग्राम नियर पानी की टंकी धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष
बरामद माल
अभियुक्त के कब्जे से अवैध 07.85 ग्राम स्मैक बरामद होना।
पुलिस टीम
1- अ.उ.नि.मुकेश राणा
2- कां 1564 जयपाल चौहान
3- कां 1067 दौलतराम
07.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत सख्ती से कार्यवाही की जा रही है।
