उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा मौसम को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश। 27 सितंबर को हरिद्वार समेत चार जिलों में रेड अलर्ट, भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना। आपदा की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दें  जिलाधिकारी।

उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा मौसम को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।

27 सितंबर को हरिद्वार समेत चार जिलों में रेड अलर्ट, भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना।

आपदा की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दें  जिलाधिकारी।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता ने अवगत कराया कि मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा 25 सितंबर 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ एवं ऊधमसिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही देहरादून, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना के दृष्टिगत भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही 27 सितंबर 2026 को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार एवं पौड़ी जनपदों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए इन जनपदों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 26 एवं 27 सितम्बर 2026 को जनपदवासियों से सतर्कता बरतने तथा मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक रूप से नदी-नालों एवं संवेदनशील क्षेत्रों की ओर न जाने की अपील की है। 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी सेवाओं को तत्पर रखा जाए तथा किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की आपदा अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, हरिद्वार को उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए 01334-223999, 1077 (टोल फ्री), 7055258800 एवं 9528250926 पर संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मौसम की स्थिति को देखते हुए उच्च स्तर की सतर्कता एवं तत्परता बनाए रखें तथा किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिवादन सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश