नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
घटना कारित करने के बाद से ही फरार चल रहा था आरोपी।
आरोपित के विरूद्ध की जा रही है अग्रिम वैधानिक कार्रवाई।
शिकायतकर्ता निवासी नरोजपुर थाना कोतवाली लक्सर ने थाने पर सूचना दी कि शाहिद पुत्र शहीद नि0 नरोजपुर द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी। दाखिला तहररी के आधार पर थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत किया गया ।
घटना की गम्भीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा वांछित आरोपित की धरपकड़ गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा थाना स्तर पर वांछित आरोपित की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी ।
गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपी अपर्हता /आरोपित की तलाश में आरोपी के सम्भावित ठिकानो पर व आने-जाने वाले रास्तो पर भी नजर रखना शुरु किया लेकिन आरोपित अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिया कही फरार होने की फिराक में था।
पुलिस ने तकनीकी सहायता व मैनुअल पुलिसिंग से लक्सर पुलिस द्वारा अपर्हता को बरामद कर व आरोपित को लक्सर क्षेत्र से हिरासत में लिया।
आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
शाहिद पुत्र सहीद निवासी ग्राम नरोजपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम
1-SHO प्रवीण सिंह कोश्यारी
2-उ0नि0 समीप पाण्डेय-
3-उ0नि0 प्रियंका नेगी
हे0का0 शमशेर खां
3-म0होगा0 सुनैना
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। घटना कारित करने के बाद से ही फरार चल रहा था आरोपी।
