एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में एक के बाद एक खुलासे किये जा रहे है। कनखल पुलिस ने शातिर चैन स्नैचर को छीनी गई सोने की चैन,तमंचा के साथ किया गिरफ्तार।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में एक के बाद एक खुलासे किये जा रहे है।

कनखल पुलिस ने शातिर चैन स्नैचर को छीनी गई सोने की चैन,तमंचा के साथ किया गिरफ्तार।

आईटीआई जगजीतपुर के पास महिला से चैन स्नैचिंग की घटना का खुलासा, महिला की 03 वर्षीय बच्ची के आयी थी चोट।

अकेली महिलाओं को बनाता था टारगेट

आरोपी पूर्व में भी चैन स्नैचिंग के मामलों में जा चुका है जेल।

कोतवाली ज्वालापुर, कनखल और रानीपुर में आरोपी के विरुध्द दर्ज है कई मुकदमे।

2022 में कनखल पुलिस ने आरोपी को 05 सोने की चैनों के साथ किया था गिरफ्तार।

ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कनखल पुलिस ने चैन स्नैचिंग की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर स्नैचर को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में छीनी गई सोने की चैन, 315 बोर का तमंचा मय जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

महिला निवासी गणपतिधाम फेस-3, जमालपुर, हरिद्वार अपने घरेलू कार्य से हरिद्वार गई थीं। वापस घर लौटते समय आईटीआई जगजीतपुर, लक्सर रोड के पास एक बाइक सवार व्यक्ति ने उन्हें स्कूटी रोकने का इशारा किया।

महिला द्वारा स्कूटी नहीं रोकने पर आरोपी ने स्कूटी में लात मारकर उन्हें गिरा दिया और उनके गले से सोने की चैन छीनकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान स्कूटी से गिरने के कारण वादिया की 03 वर्षीय पुत्री के सिर में चोटें आईं, जिसके उपचार में परिवार व्यस्त रहा। इसके बाद वादिया द्वारा थाना कनखल में तहरीर दी गई।

तहरीर के आधार पर थाना कनखल में मु0अ0सं0 367/26 अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के मार्गों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जानकारी जुटाई गई।

पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आईटीआई जगजीतपुर के पास महिला से चैन छीनने की घटना में शामिल बाइक सवार व्यक्ति जमालपुर-जियापोता रोड की ओर आने वाला है।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उक्त मार्ग पर वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस टीम को देखकर वह सकपका गया तथा मोटरसाइकिल को पीछे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा।

इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई और बंद हो गई। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा वादिया से छीनी गई सोने की चैन बरामद हुई।

हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान कुलदीप कुमार पुत्र बीरबल, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम रघुनाथपुर, थाना मंडावर, तहसील एवं जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

पूछताछ में आरोपी द्वारा वर्ष 2022 में कनखल एवं रानीपुर क्षेत्र में चैन स्नैचिंग की घटनाओं में जेल जाना भी बताया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई गई है।

घटना के त्वरित अनावरण में उपनिरीक्षक देवेन्द्र पाल, कांस्टेबल दिगपाल एवं कांस्टेबल बीरेन्द्र की विशेष भूमिका रही, आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक अमल में लाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

कुलदीप कुमार पुत्र बीरबल निवासी ग्राम रघुनाथपुर, थाना मंडावर, तहसील एवं जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश

बरामदगी

1. मु0अ0सं0 367/26 से संबंधित सोने की चैन

2. 01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस

3. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

पुलिस टीम

1. देवेन्द्र सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल

2. व0उ0नि0 मनोज गैरोला

3. उ0नि0 नरेन्द्र सिंह रावत, प्रभारी चौकी जगजीतपुर

4. उ0नि0 देवेन्द्र सिंह

5. अ0उ0नि0 ललित मोहन

6. हे0का0 जसबीर चौहान

7. का0 दिगपाल भण्डारी

8. का0 बीरेन्द्र चौहान

9. का0 प्रलव चौहान

10. का0 सुनील चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश