मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में 20 सूत्रीय कार्यक्रम तथा विकसित भारत विकसित उत्तराखंड विजन 2047 की समीक्षा बैठक की।

मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में 20 सूत्रीय कार्यक्रम तथा विकसित भारत विकसित उत्तराखंड विजन 2047 की समीक्षा बैठक की।

20 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत माह अगस्त 2026 की मासिक प्रगति रिपोर्ट में जिन मदों में बीसीडी श्रेणी प्राप्त की गई, उन मदों की विभाग बार समीक्षा की गई। 

मुख्य विकास अधिकारी, द्वारा मुख्यत जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, एनआरएलएम, पीएमजीएस वाई तथा जल जीवन मिशन से संबंधित विभागों को आगामी माह में प्रगति/श्रेणी सुधारने के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात विकसित भारत विकसित उत्तराखंड विजन 2047 के संबंध में कार्य योजना तैयार करने हेतु बैठक में बिंदुवार चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि माह अक्टूबर 2026 के द्वितीय या तृतीय सप्ताह में एक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाना है, जिसमें 2047 तक विकसित भारत विकसित उत्तराखंड बनाने हेतु जनपद स्तरीय कार्य योजना तैयार करने के लिए विस्तृत गहन चर्चा परिचर्चा की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा  प्रत्येक विभाग को SWOT के आधार पर बिंदुवार कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए साथ ही संबंधित विभागों को लघुकालिक मध्यकालिक व दीर्घकालिक कार्य योजना तैयार करने हेतु भी निर्देशित किया गया।    

बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी , महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, अपर सांख्यिकी अधिकारी,उपवन संरक्षक, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम व जल संस्थान,सहायक निदेशक मत्स्य,सहायक नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की,मुख्य कृषि अधिकारी, परियोजना अधिकारी उरेडा व स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सा अधिकारी आदि जनपद स्तरीय अधिकारी  उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश