तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लुट मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा। एसएसपी की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस दिखा रही है अपनी काबिलियत का जौहर। वारदात से जुड़े दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से स्विफ्ट कार व अन्य समान बरामद।

तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लुट मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा।

एसएसपी की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस दिखा रही है अपनी काबिलियत का जौहर।

वारदात से जुड़े दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से स्विफ्ट कार व अन्य समान बरामद।

आरोपियों के रायपुर देहरादून निवासी महिला के अपहरण के प्रयास मामले से भी जुड़े हैं तार।

वारदात में शामिल दो अन्य फरार वंचितों की तलाश में पुलिस की दबिश का दौर जारी।

पंकज कुमार निवासी अन्नेकी हेतमपुर रोशनाबाद ने थाना सिडकुल पर एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रानी रो नदी के पास दोपहर के समय चार अज्ञात लोगों ने तमंचे के बल पर उससे पल्सर मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन लूट लिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 402/2026 धारा 309 (4)BNS बनाम चार अज्ञात लोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों पर तत्काल टीम का  गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तो व वाहन के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई, साथ ही घटना के सम्बन्ध में वादी से जानकारी कर अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की गई। 

पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के दौरान आज पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल दीपक व आकाश उर्फ पहाड़ी को नवोदय स्कूल के सामने लगने वाली पीठ मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया। घटना के संबंध में सख्ती से पूछताछ की गई तो दीपक ने बताया कि थाना रायपुर देहरादून में एक महिला के अपहरण का प्रयास करने के मामले में गिरफ्तारी के डर से छुपाते छुपाते वह और साथी कार से हरिद्वार आ गए। एक साथी अपने घर चला गया। उस दिन दीपक व अन्य तीन युवकों ने पेंटागन मॉल के पीछे नदी के पास में शराब पी।  इसके बाद पैसों की कमी के चलते इन्होंने नदी के किनारे कार खड़ी करके कच्चे रास्ते से गुजर रहे एक बाइक सवार व्यक्ति को रोककर तमंचे के बल पर पल्सर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन व  पर्स लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

पकड़े गए आरोपियों ने ये भी बताया कि उनके अन्य साथी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बेचने गए हैं जो अब तक वापस नहीं लौटे। फरार वांछित की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिशें दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय के सम्मुख पेश किया जा रहा है।

बरामदगी

स्विफ्ट कार, एक आरसी, एक आधार कार्ड, एक पर्स व ₹1000।

गिरफ्तार अभियुक्त

1-दीपक पुत्र दिलीप कुमार निवासी ग्राम खागा थाना खागा जिला फतेहपुर सिकरी उत्तर प्रदेश हाल निवासी विष्णु लोक कॉलोनी रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष ।

2-आकाश उर्फ पहाड़ी पुत्र अनिल निवासी ग्राम नगर थाना पौड़ी जनपद पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी मकान नंबर 1028 विष्णु लोक कॉलोनी थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष।

पुलिस टीम

1- थानाध्यक्ष अजय शाह 

2- व.उ.नि. प्रवीण बिष्ट       

3- उ.नि. इंद्रजीत सिंह राणा                     

4- उ.नि. अनिल बिष्ट                      

5- हे.कां. संजय                           

6- कां. मनीष कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश