दुष्कर्म एवं धर्म परिवर्तन के मामले में हरिद्वार पुलिस का एक्शन,मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दुष्कर्म एवं धर्म परिवर्तन के मामले में हरिद्वार पुलिस का एक्शन,मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीम ने तेज की कार्रवाई,मुखबिर की सूचना पर दबोचा आरोपी।

डिजिटल साक्ष्य, घटनास्थल की जांच और लगातार दबिशों से पुलिस टीम पहुंची आरोपी तक।

अपराधियों के लिए हरिद्वार पुलिस का स्पष्ट संदेश, जेल जाना तय।

मध्य प्रदेश निवासी एक युवती द्वारा थाना पथरी पर प्रार्थना पत्र देकर कुछ व्यक्तियों पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने एवं धर्म परिवर्तन कराने के संबंध में शिकायत दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पथरी पर तत्काल संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा थानाध्यक्ष पथरी को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निर्देशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष पथरी द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही घटनास्थल एवं डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला गया और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई।

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमे के मुख्य आरोपी को गुर्जर बस्ती से काठा पीर जाने वाले मार्ग से हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

शाहरुख पुत्र निसार निवासी ग्राम बादशाहपुर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

1. म0उ0नि0 शाहिदा परवीन

2. का0 जयपाल सिंह

3. कां0 जयपाल चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश