ग्राम झबरेड़ी कलां में दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार। बहन के प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने बहन व उसके प्रेमी की गोली मारकर की थी हत्या। पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर की फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल।

ग्राम झबरेड़ी कलां में दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार।

बहन के प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने बहन व उसके प्रेमी की गोली मारकर की थी हत्या।

पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर की फायरिंग।

जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल।

कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस बरामद।

उपचार हेतु राजकीय अस्पताल हरिद्वार में कराया गया भर्ती।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली झबरेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

ग्राम झबरेड़ी कलां में आरोपी अमन उर्फ भरोसी पुत्र रामकुमार, निवासी ग्राम झबरेड़ी कलां, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा अपनी बहन के प्रेम प्रसंग के चलते सूरज उर्फ मुन्ना पुत्र अशोक, उम्र करीब 18 वर्ष एवं अपनी बहन रुपा पुत्री रामकुमार को तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

घटना के संबंध में मृतक सूरज के पिता अशोक पुत्र चत्तर सिंह, निवासी ग्राम झबरेड़ी कलां, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 158/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत आरोपी अमन उर्फ भरोसी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।

आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर लगातार तलाश एवं दबिश की जा रही थी।

पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी अमन उर्फ भरोसी अपने गांव की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नहर पुल पिकेट पर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर तेज गति से आता दिखाई दिया।

पुलिस टीम द्वारा उसे रुकने का इशारा किया गया तो उक्त व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और ग्राम बूढ़पुर पाल बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग पर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण के लिए चेतावनी दी गई, लेकिन आरोपी ने पुनः पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी अमन उर्फ भरोसी घायल हो गया। घायल की पहचान दोहरे हत्याकांड के वांछित आरोपी के रूप में हुई।

आरोपी को उपचार हेतु राजकीय अस्पताल हरिद्वार ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पूछताछ में आरोपी द्वारा अपनी बहन एवं सूरज के बीच प्रेम प्रसंग के कारण समाज में बदनामी होने की बात को लेकर दोनों की हत्या करना बताया गया है।

पुलिस मुठभेड़ के संबंध में कोतवाली झबरेड़ा पर अभियुक्त अमन उर्फ भरोसी के विरुद्ध मु0अ0सं0 160/2026, धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25(1-बी) आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

कोतवाली झबरेड़ा पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक इतिहास एवं अन्य संबंधित पहलुओं के संबंध में जांच की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

अमन उर्फ भरोसी पुत्र रामकुमार

निवासी ग्राम झबरेड़ी कलां, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार

बरामदगी

1. 01 अवैध तमंचा .315 बोर

2. 02 खोखा कारतूस .315 बोर

3. 01 जिंदा कारतूस .315 बोर

4. 01 मोटरसाइकिल हीरो होंडा, बिना नंबर प्लेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश