एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में 24 घंटे में चोरी की घटना का किया खुलासा, 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में 24 घंटे में चोरी की घटना का किया खुलासा, 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

डिजिटल साक्ष्यों को खंगालकर पुलिस ने सुलझाई चोरी की वारदात, चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद।

आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 02 गैस सिलेंडर एवं ₹1,500 नकद की शत-प्रतिशत बरामदगी की।

साथ ही घटना में प्रयुक्त काले रंग की बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा एक चाकू भी बरामद किया गया।

रात्रि वादी आशुतोष पुत्र धीर सिंह, हाल निवासी सिसौना, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार की झोपड़ी से अज्ञात चोरों द्वारा 02 गैस सिलेंडर एवं ₹1,500 नकद चोरी कर लिए गए थे।

घटना के संबंध में कोतवाली भगवानपुर पर मु0अ0सं0 403/2026, धारा 305(a) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना का शीघ्र अनावरण एवं चोरी किए गए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी के निर्देश दिए गए।

निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में 04 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे लगभग 125 CCTV कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन किया गया। साथ ही संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी जुटाई गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

पुलिस टीमों के लगातार प्रयास, तकनीकी साक्ष्यों एवं सूचना तंत्र की मदद से गागलहेड़ी रोड स्थित गर्ग के बाग के पास से घटना से संबंधित 04 आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 02 एचपी कंपनी के गैस सिलेंडर, ₹1,500 नकद, 01 चाकू तथा घटना में प्रयुक्त काले रंग की बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. आकाश पुत्र अनिल, निवासी ग्राम मिर्जापुर, थाना बड़गांव, जिला सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र 25 वर्ष, हाल निवासी सिसौना, भगवानपुर।

2. शाकिब पुत्र स्व0 राहिल, निवासी असारा, जिला बागपत, उ0प्र0, उम्र 27 वर्ष, हाल निवासी सिसौना, भगवानपुर।

3. शुभम पुत्र प्रदीप कुमार, निवासी ग्राम सिसौना, थाना भगवानपुर, उम्र 30 वर्ष।

4. करण पुत्र स्व0 बाबूराम, निवासी ग्राम गुडम्ब, थाना नानौता, जिला सहारनपुर, उम्र 25 वर्ष।

पुलिस टीम

1. उ0नि0 संजीव चौहान

2. उ0नि0 महिपाल सैनी

3. हे0का0 गीतम

4. का0 गंगा बृजवाल

5. का0 रमेश चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश