36.79 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
ज्यादा पैसे कमाने के लालच में करने लगा मादक पदार्थ की तस्करी।
आरोपित के विरुद्ध एनड़ीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर, की जा रही है अग्रिम वैधानिक कार्यवाही।
नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में पिरान कलियर द्वारा अवैध मादक पदार्थो/नशा तस्करो के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।
पिरान कलियर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग दौराने NIC तिराहा से पचास मीटर दूर रतमऊ नदी पुल धनौरी कलियर के पास से आरोपी अंकुश कुमार पुत्र श्री धीर सिंह हाल निवासी केयर हास्पिटल भगवानपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को 36.79 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह कलियर व आसपास से थोड़ी थोड़ी मात्रा में लाकर इक्कठा कर मुनाफा दाम पर बेचकर अपना खर्चा चलाता है। आरोपित के विरुद्ध थाने पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
आरोपित के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.अंकुश कुमार पुत्र धीर सिंह हाल निवासी केयर हास्पिटल भगवानपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार
बरामदगी
1- कुल 36.79 ग्राम अवैध स्मैक।
पुलिस टीम
1- कमल मोहन भण्डारी प्रभारी निरीक्षक
2.उ0नि0 मुनव्वर हुसैन
3.हे0कां0 इसरार अली
4.हे0कां0 माजिद खान
5.कां0 विकास त्यागी
6.कां0 कैलाशराम
36.79 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
