हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित चल रहे 01 शातिर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित चल रहे 01 शातिर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मुकदमा वादी विशाल पुत्र प्रवीण कुमार निवासी ग्राम पनियाला चन्दापुर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार की लिखित सूचना बाबत अज्ञात अभि०गणों द्वारा जान मारने की नियत से वादी मुकदमा के ऊपर फायर करने के सम्बन्ध में कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0सं0376/26 पंजीकृत किया गया ।

जनपद मे बढ रही आपराधिक घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अनुपालन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी रूडकी के निकट पर्यवेक्षण में घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमो का गठन कर क्षेत्र में रवाना किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस टीम द्ववारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए आरोपितों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभि0-01 साहिब पुत्र दिलदारा निवासी पनियाला चन्दापुर कोतवाली गंगनहर जिला हरिद्वार को हिरासत में लिया गया। जिसमें आरोपित के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । अभियोग में धारा 3/25 आर्मस एक्ट की बढोत्तरी की गयी। 

पूछने पर अभि० द्वारा बताया गया कि दिनांक 28.09.26 को दिन में विशाल और मेरे भाईयों के बीच मेले में हाथापाई हो गयी थी, जिसमें मेरे भाई को चोट भी आई थी, उसके द्वारा मेरे साथ भी गाली गलौच की गयी थी, उस दिन शाम को विशाल की गाडी सामने से आयी, सडक पर चाऊमीन का ढेला खडा होने के कारण उसकी गाडी धीरे हो गयी उस समय मेरे पास तमंचा भी था, जैसे ही विशाल मेरे सामने आया, मैने गुस्से में आकर उसे जान से मारने की नियत से गोली मार दी और वहां से फरार हो गया । आरोपित को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

घटना में जांच की जा रही है जो भी घटना में संलिप्त  होगा उसे सलाखों के पीछे भेजा जायेगा। 

बरामदगी

01 अदद तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस

गिरफ्तार अभियुक्त

1. साहिब पुत्र दिलदारा निवासी पनियाला चन्दापुर कोतवाली गंगनहर जिला हरिद्वार 

पुलिस टीम

1- मनी भूषण श्रीवास्तव (प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर)

2. व0उ0नि० धर्मेन्द्र राठी

3. उ0नि0 सन्तोष सेमवाल

4-हे0का0 अरविन्द कुमार

5-कानि0 नितिन

6-कानि० प्रभाकर

7-कानि0 संजय

8- कानि० देवेश

9-कानि० आशीष शर्मा (सीआईयू रूडकी)

10-कानि0 महिपाल (सीईयू रूडकी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।