खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों पर उपायुक्त गढ़वाल मण्डल  आरएस रावत के नेतृत्व में की बड़ी कार्यवाही।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों पर उपायुक्त गढ़वाल मण्डल  आरएस रावत के नेतृत्व में की बड़ी कार्यवाही।

 सहायक आयुक्त हरिद्वार महिमानंद जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन व पवन कुमार तथा एसपी देहात अभय प्रताप सिंह के सहयोग से उपलब्ध कराये वाले पुलिस बल के साथ रुड़की ब्लॉक के नन्हेड़ा अनेतपुर स्थित पनीर निर्माण इकाई का निरीक्षण किया गया।

छापेमार कार्यवाही में पनीर निर्माता- आजाद पुत्र ईसाक द्वारा, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रतिबंधित किये गये एनालाग पनीर का निर्माण, संग्रह एवं विक्रय करते पाया। मौके पर पनीर निर्माण स्थल पर लगभग 02 टीनों में 20 किलो पामोलीन ऑयल तथा 30 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर बरामद किया गया। पूछने पर पनीर निर्माता ने स्वयं स्वीकार किया कि वह पामोलीन ऑयल तथा स्किम्ड मिल्क पाउडर से पनीर का निर्माण करता है तथा बाजार में 240 रुपये प्रति किलो की दर से पनीर बेचता है। मौके पर लगभग 2 क्विंटल सेमी प्रोसेस्ड पनीर तथा 20 किलो पामोलीन ऑयल को नष्ट कराया गया तथा स्किम्ड मिल्क पाउडर को सीज करके जब्त किया गया।

मौके पर प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ – एनालाग पनीर के निर्माण के कारण उक्त पनीर निर्माण इकाई को अग्रिम आदेश तक बंद करा दिया गया है तथा पनीर निर्माता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत लीगल कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

मौके पर खुला पनीर, खुला पामोलीन ऑयल तथा स्किम्ड मिल्क पाउडर (Skimmed Milk Powder) के 03 विधिक नमूने लेकर राजकीय प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे गये हैं।

टीम में एडीपीओ  सत्यपाल सिंह, कोस्टेबल सुधीर कुमार, योगेन्द्र सिंह, परीक्षित, सोनू पुरी तथा महिला कोस्टेबल रोमा एवं निर्मला शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।