वाहन चोरी के मामलों का खुलासा कर आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिलें बरामद

वाहन चोरी के मामलों का खुलासा कर आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिलें बरामद

नशे के शौक पूरे करने के लिए चोरी के वाहनों को मॉडिफाई कर मुनाफा कमाने का करता था प्रयास

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में आपराधिक तत्वों के चिन्हीकरण, गिरफ्तारी एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाठरदेवा के पास से आरोपी राहुल को हिरासत मे लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर थाना क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी के दो अलग-अलग मुकदमों से संबंधित 02 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

पुलिस द्वारा बरामद वाहनों को ई-चालान मशीन के माध्यम से चेक किया गया, जिससे उनके पंजीकरण एवं इंजन संबंधी विवरण की पुष्टि की गई। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त

राहुल पुत्र राजू, निवासी गोलभट्टा, मिलापनगर, कोतवाली सिविल लाइन, रुड़की, जनपद हरिद्वार

बरामदगी

1. हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल UK17Q-5540 चेसिस नंबर: MBLHAW127MHF17292 इंजन नंबर: HA11EDMHF42255

संबंधित मुकदमा: मु0अ0सं0 416/2026

2. वाहन नंबर: UK17V-2936 चेसिस नंबर: MBLHAW23XPHLD1198 इंजन नंबर: HA11E8PHLA1552

संबंधित मुकदमा: मु0अ0सं0 418/2026

पुलिस टीम

1. मनी भूषण श्रीवास्तव  प्रभारी निरीक्षक (SHO)

2. व0उ0नि0 धर्मेन्द्र राठी

3. उ0नि0 सन्तोष सेमवाल

4. उ0नि0 कर्मवीर सिंह

5. हे0का0 अलियास अली

6. हे0का0 सन्दीप कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।