8 माह से किशोरी को अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद किया गया
वादी की लिखित तहरीर के आधार पर बाबत वादी की नाबालिक पुत्री को आदिश पुत्र आबिद द्वारा अपहरण कर ले जाने के सम्बन्ध मे मुकदमा पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर को नाबालिग बालिका की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गई।
टीमो द्वारा तत्काल मुखवीर खास को क्षेत्र में सक्रिय कर/सीसीटीवी फुटेज खंगाली/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया/डीसीआरबी अन्य संभावित स्थानों पर दविश दी गई।
मुखबिर खास की सूचना पर आरोपित आदिश पुत्र आबिद निवासी ग्राम पुहाना थाना भगवानपुर को आजाद नगर थाना भिवाडी राजस्थान से पकड कर नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.आदिश पुत्र आबिद निवासी ग्राम पुहाना थाना भगवानपुर।
टीम
उ0नि0 सुनील पन्त
है0का0 अरविन्द तोमर
म0का अनुपमा
8 माह से किशोरी को अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद किया गया
