नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले नसीम व तन्मय गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद पुलिस ने 93 नशीले इंजेक्शनों के साथ बुलेट मोटरसाइकिल भी की बरामद

नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले नसीम व तन्मय गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद

पुलिस ने 93 नशीले इंजेक्शनों के साथ बुलेट मोटरसाइकिल भी की बरामद

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार 2026” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कुशल निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में अवैध शराब, मादक पदार्थों, नशे के कारोबार तथा जुआ-सट्टा में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।

पुलिस टीम द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान भारापुर भौरी से सहदेवपुर जाने वाले सड़क मार्ग के तिराहे से दो आरोपितों को हिरासत में लिया गया। 

आरोपितों के कब्जे से 48 शीशी Diazepam Injection IP Lori 2ml तथा 45 शीशी Restigesic Injection Buprenorphine Hydrochloride, कुल 93 शीशी नशीले इंजेक्शन एवं एक बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK17N7811 बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपित नसीम व तन्मय ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने तथा नशे के आदी होने के कारण वे शाह नामक व्यक्ति से नशीले इंजेक्शन खरीदते थे।

उक्त संबंध में कोतवाली बहादराबाद पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। 

नशीले कैप्सूल एवं इंजेक्शन के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1.नसीम पुत्र मुनफैद, निवासी ग्राम लंढौरा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार।

2.तन्मय ध्यानी पुत्र शशि मोहन ध्यानी, निवासी रिस्पना नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून।

बरामदगी का विवरण

1. 48 शीशी Diazepam Injection IP Lori 2ml।

2. 45 शीशी Restigesic Injection Buprenorphine Hydrochloride।

3. एक बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK17N7811।

पुलिस टीम

1. उ0नि0 अजय कुमार, 

2. हे0का0 नरविन्दर सिंह, 

3. कानि0 चन्दन सिंह, 

4. हो0गा0 कासिफ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश