दुष्कर्म मामले में आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
युवक पर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के हैं आरोपी
पूछताछ में युवक ने लगाए गए आरोपों को किया स्वीकार
नेहरू कॉलोनी सिडकुल निवासी व्यक्ति द्वारा थाना सिड़कुल पर शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिक बेटी से आदर्श यादव नामक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।
प्राप्त शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट तथा बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीम द्वारा की गई छापेमारी से दबाव में आकर युवक को स्वयं थाने उपस्थित आया तथा पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना जुर्म स्वीकार किया। विवेचक द्वारा नियमानुसार मानवाधिकार के नियमों का पालन करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
आदर्श यादव पुत्र दशरथ सिंह यादव निवासी ग्राम जलालपुर पोस्ट माहपुर थाना सैदपुर गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश हाल पता नेहरू कॉलोनी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम
1-थानाध्यक्ष अजय शाह 2-उ0नि0 मनीषा नेगी
3-कांस्टेबल गोपाल
दुष्कर्म मामले में आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार युवक पर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के हैं आरोपी
