सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अनुसूचित जाति (दलित समाज) की बेटियों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले 2 आरोपी अभियुक्तों को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अनुसूचित जाति (दलित समाज) की बेटियों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले 2 आरोपी अभियुक्तों को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सोशल मीडिया पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर वीडियो वायरल करने के मामले में सिडकुल पुलिस की कार्रवाई।

थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 474/26 के तहत IT एक्ट, BNS एवं SC/ST एक्ट में दर्ज था मुकदमा

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत मे लिया अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत रोशनाबाद में कुछ व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी।

शिकायत के आधार पर थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 474/26, धारा 67 IT Act, 351(2) BNS एवं धारा 3(1)(द) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत वंशपाल आदि के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए दिनांक 09.11.2026 को पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत मे लिया। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. दीपांशु पाल पुत्र राजीव पाल, निवासी ग्राम रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष

2. वंशपाल पुत्र प्रवीन पाल, निवासी ग्राम रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष

पुलिस टीम

1. उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान

2. हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी

3. कांस्टेबल मनीष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विकास पुस्तिका-2026 का विमोचन किया। यह पुस्तिका केवल योजनाओं और आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की बदलती तस्वीर, बीते वर्षों की विकास यात्रा और सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी है। 
0 Minutes
Uncategorized
उत्तराखण्ड। रुद्रपुर में ट्रेनिंग के दौरान विष्णु भाई का आकस्मिक निधन गांव ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए बेहद दुखद है,दीपावली पर हुई इस दुर्घटना से गांव बहादरपुर जट्ट में मातम सा छाया हुआ है।
1 Minute
Uncategorized
फायर स्टेशन रुड़की अग्निशमन विभाग की सतर्कता, तत्परता और साहसिक कार्रवाई से टला बड़ा हादसा राज टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग पर अग्निशमन विभाग ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं।
0 Minutes
Uncategorized
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अनुसूचित जाति (दलित समाज) की बेटियों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले 2 आरोपी अभियुक्तों को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार।