फायर स्टेशन रुड़की अग्निशमन विभाग की सतर्कता, तत्परता और साहसिक कार्रवाई से टला बड़ा हादसा राज टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग पर अग्निशमन विभाग ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं।

फायर स्टेशन रुड़की अग्निशमन विभाग की सतर्कता, तत्परता और साहसिक कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

राज टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग पर अग्निशमन विभाग ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं।

MDT के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सैनी पुरम कॉलोनी, शेरपुर गांव स्थित राज टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई है। गोदाम में रखे गद्दे, कुर्सियां, टेंट एवं अन्य सामान आग की चपेट में आ गए थे तथा मौके से घना धुआं निकल रहा था।

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रुड़की से हाई प्रेशर वाहन तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचने पर आग की भयावहता को देखते हुए अतिरिक्त फायर टेंडर की मांग की गई। सोनाली पुल पर हाईट बैरियर होने के कारण अतिरिक्त फायर टेंडर को नगला इमरती के लगभग 22 किलोमीटर लंबे वैकल्पिक मार्ग से घटनास्थल तक पहुंचाया गया।

आग की विकरालता को देखते हुए नेहरू स्टेडियम में ड्यूटी पर तैनात अग्निशमन यूनिट एवं मंगलौर फायर यूनिट से भी अतिरिक्त फायर टेंडर बुलाए गए।

अग्निशमन कर्मियों द्वारा प्रभावी पंपिंग करते हुए दो होज लाइनों से लगातार फायर फाइटिंग की गई। गोदाम में भारी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी। ऐसी विषम परिस्थितियों में अग्निशमन कर्मियों ने पूरी मुस्तैदी, साहस एवं आपसी समन्वय के साथ विभिन्न दिशाओं से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया तथा उसे आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोका।

अग्निशमन टीम की त्वरित कार्रवाई एवं लगातार की गई कड़ी मशक्कत के फलस्वरूप आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया। आग बुझाने के बाद भी टीम द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर जले हुए सामान के बीच मौजूद छिपी चिंगारियों एवं गर्म स्थानों को पूरी तरह समाप्त किया गया, ताकि दोबारा आग लगने की कोई संभावना न रहे।

उक्त घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

फायर स्टेशन टीम

1. FSO वंश नारायण यादव

2. FSSO विकास चंद्रवाल

3. LFM राजेश कुमार

4. LFM पुष्पेंद्र राणा

5. LFM विपिन सैनी

6. चालक उदयवीर सिंह यादव

7. चालक विपिन सिंह

8. चालक नरेंद्र सिंह

9. चालक मोहन सिंह

10. FM राजेंद्र सिंह

11. FM दिनेश चौहान

12. FM हरीश चंद्र

13. FM देवेंद्र भंडारी

14. FM कपिल सिंह

15. FM राजेंद्र सिंह गुरुंग

मंगलौर फायर यूनिट

1. LFM गयूर अली

2. चालक सुनील खन्ना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विकास पुस्तिका-2026 का विमोचन किया। यह पुस्तिका केवल योजनाओं और आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की बदलती तस्वीर, बीते वर्षों की विकास यात्रा और सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी है। 
0 Minutes
Uncategorized
उत्तराखण्ड। रुद्रपुर में ट्रेनिंग के दौरान विष्णु भाई का आकस्मिक निधन गांव ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए बेहद दुखद है,दीपावली पर हुई इस दुर्घटना से गांव बहादरपुर जट्ट में मातम सा छाया हुआ है।
1 Minute
Uncategorized
फायर स्टेशन रुड़की अग्निशमन विभाग की सतर्कता, तत्परता और साहसिक कार्रवाई से टला बड़ा हादसा राज टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग पर अग्निशमन विभाग ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं।
0 Minutes
Uncategorized
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अनुसूचित जाति (दलित समाज) की बेटियों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले 2 आरोपी अभियुक्तों को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार।