मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विकास पुस्तिका-2026 का विमोचन किया। यह पुस्तिका केवल योजनाओं और आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की बदलती तस्वीर, बीते वर्षों की विकास यात्रा और सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी है। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विकास पुस्तिका-2026 का विमोचन किया।

यह पुस्तिका केवल योजनाओं और आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की बदलती तस्वीर, बीते वर्षों की विकास यात्रा और सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी है।

इसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, महत्वपूर्ण परियोजनाओं और धरातल पर हुए विकास कार्यों का आंकड़ों सहित विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है। साथ ही, यह पुस्तिका भविष्य की विकास प्राथमिकताओं, सरकार के विजन और विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को साकार करने के लिए तैयार किए गए रोडमैप को भी रेखांकित करती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हमारी सरकार का प्रयास है कि विकास केवल आंकड़ों और दस्तावेजों तक सीमित न रहे, बल्कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने। कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, रोजगार, स्वरोजगार और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से हम उत्तराखंड को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित राज्य बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट,कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल,गणेश जोशी,खजान दास, विधायक विनोद चमोली,श्रीमती सविता हरबंस कपूर, महापौर शौरभ थपलियाल, सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विकास पुस्तिका-2026 का विमोचन किया। यह पुस्तिका केवल योजनाओं और आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की बदलती तस्वीर, बीते वर्षों की विकास यात्रा और सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी है। 
0 Minutes
Uncategorized
उत्तराखण्ड। रुद्रपुर में ट्रेनिंग के दौरान विष्णु भाई का आकस्मिक निधन गांव ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए बेहद दुखद है,दीपावली पर हुई इस दुर्घटना से गांव बहादरपुर जट्ट में मातम सा छाया हुआ है।
1 Minute
Uncategorized
फायर स्टेशन रुड़की अग्निशमन विभाग की सतर्कता, तत्परता और साहसिक कार्रवाई से टला बड़ा हादसा राज टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग पर अग्निशमन विभाग ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं।
0 Minutes
Uncategorized
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अनुसूचित जाति (दलित समाज) की बेटियों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले 2 आरोपी अभियुक्तों को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार।