बिजली के सरचार्ज माफ किए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का जताया आभार प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि किसानों के साथ हर वर्ग को मिलेगा फायदा।

बिजली के सरचार्ज माफ किए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि किसानों के साथ हर वर्ग को मिलेगा फायदा।

हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने बिजली के सरचार्ज माफ किए जाने की घोषणा किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि बिजली पर सरचार्ज माफ किए जाने से हर वर्ग को फायदा मिलेगा।

राज्य स्थापना दिवस के दिन प्रदेश वासियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बिजली बिलों पर लगाए गए सरचार्ज को माफ किए जाने की घोषणा की है। घोषणा के उपरांत भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि बिजली के बिल पर सरचार्ज लगाए जाने से किसानों के साथ आमजन हो या व्यापारी वर्ग, बकाया बिल की अधिक धनराशि हो जाने से उसे जमा करने में असमर्थ हो रहा थे, लेकिन अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी वर्ग का ध्यान रखते हुए बड़ी अह्म घोषणा की है। इससे किसानों के साथ हर वर्ग अपना बकाया बिजली का बिल जमा कर सकेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरंतर जनता हित और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर हर वर्ग का हित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता उनके नेतृत्व में खुश है और तीसरी बार सरकार बनाकर उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर शासकीय आवास पर विधि-विधान के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
0 Minutes
Uncategorized
बिजली के सरचार्ज माफ किए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का जताया आभार प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि किसानों के साथ हर वर्ग को मिलेगा फायदा।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व सहयोग से देवभूमि उत्तराखंड के विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्यों व उपलब्धियों को पत्र के माध्यम से किया साझा।
1 Minute
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया। आंगनबाड़ी,आशा कार्यकत्रियों,भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि। राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित होगी कैबिनेट समिति।