मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर शासकीय आवास पर विधि-विधान के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
गोवर्धन पूजा का यह पावन पर्व प्रकृति, पशुधन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी आस्था, श्रद्धा और कृतज्ञता का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है। गौ संरक्षण एवं संवर्धन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग है। आइए, इस पावन अवसर पर प्रकृति व पशुधन संरक्षण के प्रति अपने संकल्प को और सशक्त करें।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर शासकीय आवास पर विधि-विधान के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

