राज्य स्वराज पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पहुंचे खानपुर विधानसभा जनता से किया जनसंपर्क।

राज्य स्वराज पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पहुंचे खानपुर विधानसभा जनता से किया जनसंपर्क।

लक्सर। खानपुर राज्य स्वराज पार्टी की ओर से खानपुर विधानसभा के ग्राम शेरपुर बेला में एक जनसभा का आयोजन किया।
सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास गोस्वामी के द्वारा की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ देवेश्वर भट्ट व कई केंद्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे। जिसमें जनता ने सैकड़ो की संख्या में हिस्सा लिया। केंद्रीय अध्यक्ष डॉ देवेश्वर भट्ट ने जिला अध्यक्ष विकास गोस्वामी की पीठ थपथपाई और कहा कि इतने कम समय में इतना बड़ा जनसैलाब खड़ा करना यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। विकास गोस्वामी आने वाले समय में हरिद्वार जिले में बहुत बड़ा चेहरा बनने जा रहे हैं।और उन्होंने विकास गोस्वामी और उनकी हरिद्वार कार्यकारिणी को बधाई दी।
जिला अध्यक्ष विकास गोस्वामी ने कहा कि 2022 चुनाव के लिए हम अपने हरिद्वार जिले में जोर सोर से तैयारी करेंगे व जनता की हर समस्या व दुख सुख में हम हमेशा जनता के साथ खड़े रहेंगे

इस मौके पर केंद्रीय पदाधिकारी केंद्रीय उपाध्यक्ष गौरी रौतेला, केंद्रीय महासचिव रमा चौहान महिला प्रकोष्ठ केंद्रीय महासचिव दीपा रावत , केंद्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र रावत केंद्रीय प्रचार सचिव दुर्गा प्रसाद यादव , केंद्रीय प्रवक्ता गढ़ नरेश भारद्वाज, केंद्रीय प्रवक्ता राजकमल, वेदिका वेद युवा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवानी, विधानसभा अध्यक्ष सहसपुर राजेश रावत, विजय सिंह पवार जिलाध्यक्ष रुड़की, सोनू गिरी सरदार जसविंदर ,सिंह सरदार, शोभा सिंह, सोनू गिरी, पंकज गिरी, अनुराग सैनी, श्यामवीर सैनी ,सुशील सैनी व सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।