भूमि विवाद में मारपीट करने पर 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज।

भूमि विवाद में मारपीट करने पर 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज।

लक्सर। क्षेत्र के दाबकी गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षो में मारपीट हो गयी जिसमे कई लोग घायल हो गए है जिसमें प्रतिवादी के 7 लोगो के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है जिसमे चार लोग नाम दर्ज है और तीन लोग अज्ञात है पुलिस नें भूमि विवाद में मारपीट करने के आरोप में सात लोगों पर मुकदमा पंजिकृत किया है।

आपको बता दें कि प्रमोद त्यागी निवासी मेरठ नें कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका भूमि खरीद बेच का काम है। पास के ग्राम दाबकी कला के खसरा संख्या 86/2 में मोदीनगर जिला गाजियाबाद निवासी राम निवास मित्तल की लगभग 10 हजार फुट भूमि है। लंबी बीमारी के बाद जिनका देहांत वर्ष 2019 को हो गया था। राम निवास पर रकम का बकाया होने के कारण उन्होंने अपने जीवन काल के ही अपनी पत्नी राजरानी व भतीजे विपिन मित्तल के सामने ही उनकी खुद के द्वारा खरीद की हुई भूमि व उस पर बने अधूरे मकान को मुझे लिख कर दे दिया था और कहा था कि आप जब चाहे इसका बैनामा अपने द्वारा नामित व्यक्ति को करा सकते हैं। देहांत के बाद उनकी पत्नी राजरानी व पुत्र रवि मित्तल को बैनामे के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि आप जब चाहो बेनामा कर सकते हो। गत 25 अक्टूबर को मैं राजरानी व उनके भतीजे विपिन मित्तल व परिचितों के साथ बैनामा कराने के लिए लक्सर आया था। बेनामा करने से पूर्व हदबंदी की जानकारी के लिए जब हम लोग उक्त जमीन पर
पहुंचे तो तभी रविन्द्र, बिजेन्द्र पुत्र नकली सिंह, सौरभ पुत्र रविन्द्र , व दो तीन अज्ञात लोगों नें तमंचे, लाठी, डंडो व सरिया लेकर हम पर हमला कर दिया। रविंद्र नें राजरानी के साथ हाथापाई करते जान से मारने की कोशिश की जब मैं बचाने के लिए बीच में आया तो उक्त आरोपियों नें मुझ पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे मेरे सिर में गंभीर चोट आई है । इन लोगों के मेरे परिचित प्रताप, संदीप व मेहराज, विपिन व राजरानी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पिड़ित प्रमोद त्यागी नें सभी पर कानूनी कार्रवाही करने का निवेदन किया है
प्रकरण में पुलिस नें रविन्द्र, बिजेंद्र पुत्र नकली सिंह, सौरभ पुत्र रविन्द्र, सचिन व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजिकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वही कोतवाल प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की तहरीर आयी है तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।