संजय लाम्बा हरिद्वार। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को आप पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा, आप कार्यकर्ताओ ने किया जगह-जगह स्वागत।

संजय लाम्बा हरिद्वार। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को आप पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा, आप कार्यकर्ताओ ने किया जगह-जगह स्वागत।

संजय लाम्बा हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने जनता से अपील की 2022 में इस बार किसी के झांसे में ना आएं और अपने वोट को सही जगह ओर सही आदमी को वोट करे उन्होंने कहा कि जनता को झांसे में रखकर उत्तराखंड को लूटने वालों के दिन अब लद गए ।आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड में बेहतर विकल्प बताते हुए उन्होंने जनता से प्रचंड बहुमत देने की अपील की और दावा किया कि भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में सरकार बनाएगी तथा दिल्ली की तरह विकास के नए आयाम स्थापित करेगी ।
सेवानिवृत्त कर्नल कोठियाल शनिवार को कुन्हारी, से मिस्सरपुर, तक आयोजित तिरंगा यात्रा को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। युवा बेरोजगार, व्यापारियों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है, किसान, मजदूर, सरकार की गलत नीतियों के चलते बर्बादी के कगार पर है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और आम आदमी के बारे में कोई सुध नहीं ले रहा है। कांग्रेस ने भी अपने कार्यकाल में इसी तरह का रवैया अपनाया था। इन दोनों दलों ने बारी बारी से केवल उत्तराखंड को लूटने का काम किया है जबकि आम आदमी पार्टी जनता की सेवा का संकल्प लेकर राजनीति कर रही है।
उन्होंने हरिद्वार ग्रामीण की। जनता से कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि अपना तो लगातार विकास कर रहे हैं लेकिन क्षेत्र में टूटी हुई सड़कें और क्षतिग्रस्त पुल मूलभूत सुविधाओं का अभाव यह सब दर्शा रहा है कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के पास जनता की सेवा का कोई विजन नहीं है।
उन्होंने समग्र विकास का दावा करते हुए लोगों से समर्थन मांगा। दिल्ली से आए विधायक प्रवीण कुमार ने कहा कि आम आदमी की पार्टी की सरकार जब से दिल्ली में बनी है वहां का रंग रुप ही बदल गया है। दिल्ली के सरकारी स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता के मामले में कान्वेंट के स्कूलों को भी मात दे रहे हैं, चिकित्सा व्यवस्था बेहतर है बिजली और पानी मुफ्त है और आम आदमी की हर स्तर पर सुनवाई की जा रही है ।
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी नरेश शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी और क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद पर क्षेत्र की अनदेखी करने और झूठे वादे करने का आरोप लगाया। उन्होंने तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि चुनाव क्षेत्र में बड़े पैमाने पर परिवर्तन लेकर आने वाला है।

इस तिरंगा यात्रा के दौरान सुरेंद्रा शर्मा, संदीप कुमार, जुलफकार, मनोज कश्यप, रविंद्र सैनी, पंकज चमोली, पंकज चौहान, रविंद्र शर्मा, बनारसीदास, कुलदीप, मुरसलीन अंसारी, कल्याण सिंह, कुंज शर्मा, नरेश चौहान, प्रवीण कुमार, बाबू हसन आदि आप पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण