कोरोना रोगियों के लिए पतंजलि द्वारा संचालित ‘एकीकृत समग्र उपचार केंद्र’ हरिद्वार। 11 मई पतंजलि के लिए देश व्यापार नहीं अपितु एक परिवार है। यह शब्द कई बार स्वामी रामदेव महाराज व आचार्य बालकृष्ण महाराज से सुनने को मिलते हैं।

कोरोना रोगियों के लिए पतंजलि द्वारा संचालित ‘एकीकृत समग्र उपचार केंद्र’

हरिद्वार। 11 मई पतंजलि के लिए देश व्यापार नहीं अपितु एक परिवार है। यह शब्द कई बार स्वामी रामदेव महाराज व आचार्य बालकृष्ण महाराज से सुनने को मिलते हैं।
उन्होंने कहा कि कोरोना की इस कारुणिक बेला में जहाँ परिवार व रिश्तेदार अपना बचाव करते नजर आ रहे हैं वहाँ पतंजलि देश व समाज सेवा में लगी है
कोरोना को चुनौति देते हुए पतंजलि ने उत्तराखंड सरकार के साथ 150 बेड का हॉस्पिटल हरिद्वार में प्रारंभ किया है जो पूर्णतया निःशुल्क है। यहां पर के एक आदर्श मॉडल के रूप में इस अस्पताल से निरंतर सेवा प्रदान की जा रही है। यहां आधुनिक संसाधनों के साथ आयुर्वेदिक चिकित्सा की वैज्ञानिक व्यवस्था भी है।
पतंजलि द्वारा संचालित हरिद्वार स्थित यह बेस हॉस्पिटल देश का अपनी तरह का पहला कोरोना रोगियों के लिए एकीकृत समग्र उपचार केंद्र है पतंजलि के कर्मयोगी भाई-बहन स्वयं भय मुक्त रहकर रोगियों की चिकित्सा व उन्हें भय मुक्त होने के लिए हैं।
इस अवसर पर पूज्य आचार्य बालकृष्ण महाराज ने कहा कि शब्द की ध्वनि से कर्म की ध्वनि गहरी होती है। उत्तराखंड सरकार के सहयोग से पतंजलि द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य का परिणाम है कि यहां के अस्पताल में कोविड के लगभग 60-70 रोगी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इनमें से अधिकांश रोगी अब पूर्ण स्वास्थ्य की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना पर सफल अनुसंधान में भी पतंजलि अग्रणी है
उन्होंने देशवासियों से आह्नान किया कि आपदा की इस घड़ी में सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाईन्स का पालन करते हुए एक-दूसरे का सहयोग करें। आओ! कोरोना को मिलकर हराएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।