तीन लोगों के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज

तीन लोगों के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज

 

 लक्सर। क्षेत्र के निवासी युवक ने पड़ोस के ही तीन लोगों के खिलाफ अपनी पुत्री को बहला फुसला कर ले जाकर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।प्रार्थना पत्र में बताया कि मौहल्ले के एक युवक का उसके आना-जाना था। पीड़ित पिता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर पदार्था स्थित अपने कमरे पर ले जाकर अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके साथ बलात्कार किया।पीडित पिता ने बताया कि घटना के बाद पीडि़ता ने परिजनों के सामने आपबीती बताकर इसके बाद पीडि़ता अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंची जहां उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि पुलिस ने फहीम पुत्र कामिल व फिरोज पुत्र फकरुद्दीन व साहिल पुत्र जहीर हसन निवासीगण निहंदपुर सुठारी कोतवाली लक्सर के खिलाफ बलात्कार करने व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।